झारखण्ड दुर्घटना राँची

राँची में स्कूल बस और स्कूटी की भिड़ंत, छात्रा की मौत

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : खेलगांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरला बिरला स्कूल की बस और एक स्कूटी के बीच टक्कर में स्कूटी पर सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल बस तेज रफ्तार में थी और खेलगांव के पास अचानक स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी गंभीर थी कि छात्रा स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई और बस उसके ऊपर से निकल गई। घटना की सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

खेलगांव थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं और शव को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और बस चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।

Related posts

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की प्रथम पुण्य तिथि मनायी

admin

राँची : नशा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों पर गाज

admin

मतदान केंद्र युक्तिकरण पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की समीक्षा बैठक

admin

Leave a Comment