राँची

राँची: स्व. बिनोद बिहारी महतो के सपनों को सिर्फ़ जदयू कर सकती है पूरा : खीरु

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड के शिल्पकार जन-जन के आदर्श महान आंदोलनकारी स्व. विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि के अवसर पर झारखण्ड जदयू के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो के दिल्ली स्थित आवास पर आदिवासी-कुड़मी समाज के लोगों के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस मौक़े पर सपरिवार उपस्थित समाज के प्रबुधज़नो ने श्रध्देय विनोद बिहारी महतो को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कहा कि बिनोद बाबू ने लड़ो और पढ़ो का नारा दिया था। उनके इस कथन से स्वायत्ता और स्वाभिमान का बोध होता है। जदयू पार्टी ने हमेशा बिनोद बिहारी महतो के नाम, काम और विचार को सिर माथे रखा है। स्व. बिनोद बाबू के सपनों को साकार केवल जदयू पार्टी कर सकती है, उनकी लड़ाई को अंजाम तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है।

Related posts

सीएमपीडीआई ने पेटेंट के क्षेत्र में एक और उपलब्धि जोड़ी

Nitesh Verma

विवेकानन्द विद्या मंदिर ने”मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम का किया आयोजन

Nitesh Verma

एचईसी की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं प्रधानमंत्री मोदी : बंधु तिर्की

Nitesh Verma

Leave a Comment