झारखण्ड राँची राजनीति

राँची हुई भयमय, लोग सुरक्षित नहीं: संजय सेठ

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को राँची राजधानी में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुखदेव नगर निवासी गोपाल कृष्ण की हत्या गुरुवार को काँके में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई इन सभी घटनाओं की कड़ी शब्दों में निंदा की है।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि आखिर राँची की पुलिस कर क्या रही है रोज दिनदहाड़े अपराध हो रहे हैं प्रशासन मौन है। सरकार को कोई मतलब नहीं आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा ?

क्या सरकार, प्रशासन और अपराधियों का गठजोड़ चल रहा है। राजधानी राँची क्राइम सिटी का अड्डा बन चुका है। इन अपराधियों के सामने सरकार और प्रशासन पंगु बनी हुई है। राँची राजधानी की तो यह हालत है कि राँची में शुक्रवार को मर्डर हुआ यह खबर नहीं बनती खबर यह बनती है कि राँची में आज मर्डर नहीं हुआ या कोई अपराधिक घटनाएँ नहीं हुई

राँची में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं राँची में आज न तो पुलिस अधिकारी सुरक्षित है, न ही अधिवक्ता, न ही व्यापारी वर्ग और न ही कारोबारी, सभी थाना और अधिकारी बालू के अवैध धंधे में लिप्त है पैसे की उगाई का खेल चल रहा है जनता मर रही है और बाबू लोग मस्त हैं।

सरकार और प्रशासन धैर्य की परीक्षा न ले अब बहुत हो चुका अगर विधि व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो सड़क से सदन तक आंदोलन होगा।
सभी वर्गों में आक्रोश है अगर सरकार और प्रशासन नहीं चेती तो इसका खामियाजा भुगतना होगा।

Related posts

17 या 18 सितंबर, कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष ? जानिए प्रमुख तिथियां यहां

admin

आगामी 06 से 11 नवंबर तक चास नगर निगम एवं फुसरो नगर परिषद में शिविर का होगा आयोजन

admin

अभाविप झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ शेषनाथ राय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

admin

Leave a Comment