झारखण्ड धार्मिक राँची

रांँची जिला छठ पूजा समिति ने व्रतियों के बीच नि:शुल्क साड़ी एवं छठ सामग्री का किया वितरण, व्रतियों के चेहरे पर खुशी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राँची जिला छठ पूजा समिति द्वारा किशोरगंज एलपी पब्लिक स्कूल में दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 600से अधिक छठ व्रतियों के बीच नि:शुल्क साड़ी एवं छठ की पूर्ण सामग्री का वितरण किया गया। समिति द्वारा सूप, नारियल, फल, कपड़ा व ईख सहित सभी पूजन सामग्रियां का वितरण किया गया। समिति के द्वारा छठव्रतियों को प्रतिवर्ष सामग्रियों के वितरण की ये पहल पर छठव्रतियों ने सभी सदस्यों को आशिर्वाद दिया।

रांँची जिला छठ पूजा समिति के सदस्यों द्वारा छठ घाटों पर सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा हर घाट पर वॉलिंटियर्स चेंजिंग रूम मेडिकल टीम की भी व्यवस्था की जा रही है।

इस अवसर पर राँची जिला छठ पूजा समिति के अध्यक्ष सूरजभान सिंह सहित सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुमित्रा तिर्की का स्थानांतरण साथ ही विदाई समारोह का आयोजन

admin

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘वात्सल्यम्-3’ कार्यक्रम सम्पन्न, केजी-2 के बच्चों ने भगवान बिरसा मुण्डा को दी सांस्कृतिक श्रद्धांजलि

admin

आदिवासी व मुस्लिम समाज एक साथ मनाएँगे सरहूल व ईद: फूलचन्द तिर्की

admin

Leave a Comment