झारखण्ड राँची

रांची की 10 प्रमुख सड़कों पर लागू हुई “एक टीम–एक ज़िम्मेदारी” व्यवस्था


रांची: मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और प्रशासक के निर्देश पर रांची नगर निगम क्षेत्र की 10 अति महत्वपूर्ण सड़कों को सुव्यवस्थित, स्वच्छ, सुरक्षित और अतिक्रमण-मुक्त बनाने के लिए डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम (DRMT) का गठन किया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक सड़क के लिए अलग टीम बनाई गई है, जिसमें एक सहायक अभियंता को नोडल पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।


DRMT सड़क, फुटपाथ, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण नियंत्रण, हरियाली, स्वच्छता, होर्डिंग हटाने, फूड स्टॉल प्रबंधन और सड़क सुरक्षा जैसे सभी कार्यों की नियमित निगरानी करेगी। प्रत्येक सड़क की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा होगी, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।


प्रथम चरण में कचहरी चौक, राजेन्द्र चौक, बिरसा चौक, रातू रोड, अरगोड़ा, करमटोली, मोरहाबादी, लालपुर, कांटा टोली और कोकर सहित प्रमुख मार्ग शामिल किए गए हैं। इस पहल से नागरिकों को बेहतर यातायात, साफ सड़कें और जवाबदेह प्रशासन का सीधा लाभ मिलेगा।

Related posts

प्रवीण प्रभाकर का आरोप: लाखों मतदाताओं को वंचित करने की साजिश

admin

लोजपा झारखंड ने स्व. राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया

admin

500 करोड़ की लागत से बनेगा तपोवन मंदिर, भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री

admin

Leave a Comment