अपराध झारखण्ड राँची

रांची के होटल टीटॉस में ताबड़तोड़ फायरिंग, वेटर की मौत

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित कुतियातु चौक के होटल टीटॉस में शनिवार रात बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार हथियारबंद बदमाश होटल परिसर में घुसे और तीन से चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान होटल में काम कर रहे वेटर मनीष को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना की पुलिस पहुंची और घायल मनीष को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले में एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Related posts

डॉ. एस राधाकृष्णन सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स द्वारा प्रिंसिपल मिलन का आयोजन

admin

वेदांता ईएसएल आर्चरी अकादमी ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जीते 21 पदक

admin

लातेहार के जिलाध्यक्ष सह राजद नेता उपेंद्र भुइयाँ सहित दर्जनों ने थामा जदयू का दामन

admin

Leave a Comment