नितीश मिश्रा
रांची: रांची नगर निगम कार्यालय में गुरुवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्वागत व सम्मान में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर आयुक्त ने महापौर रौशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार एवं सभी वार्ड पार्षदों को बधाई देते हुए शहर के समग्र विकास में समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और बेहतर नागरिक सेवाओं के लिए प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का तालमेल जरूरी है।
महापौर रौशनी खलखो ने जनता के विश्वास पर खरा उतरने और शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने का संकल्प जताया। उप महापौर नीरज कुमार ने भी विकास कार्यों में तेजी लाने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में अधिकारियों व पार्षदों ने जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता
