झारखण्ड मनोरंजन राँची

रांची में कल से शुरू होगा एक्सपो उत्सव 2025, खरीदारी और मनोरंजन का मिलेगा शानदार संगम

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : झारखंड का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेयर एक्सपो उत्सव 2025 कल 16 सितंबर से मोराबादी मैदान में शुरू हो रहा है। यह आयोजन इस बार 7 दिनों तक चलेगा। पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद सुबह 11 बजे इसका उद्घाटन करेंगे।

फेयर में भारत सहित बांग्लादेश, थाईलैंड और अफगानिस्तान से 400 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। आगंतुकों को 5% से 50% तक डिस्काउंट मिलेगा। प्रमुख आकर्षणों में ए.सी. जर्मन हैंगर, “पिंक हैंगर”, फनगोला एम्यूजमेंट पार्क, स्टार्टअप बाजार और अर्बन ज़ोन शामिल हैं।

प्रतिदिन डांस, फैशन शो, डॉग शो, ट्रेजर हंट व अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। रांचीवासी यहां शॉपिंग के साथ मनोरंजन और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे।

Related posts

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जल्द होंगे अंतरिक्ष रवाना, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 14 दिन का मिशन

admin

हर घर तिरंगा अभियान के तहत GGSESTC कांड्रा में प्रभात-फेरी व अंतर सदनीय देशभक्ति गीत प्रतियोगिता

admin

उपायुक्त ने किया ईवीएम मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना

admin

Leave a Comment