झारखण्ड राँची

रांची में श्री रामलला पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल व डांडिया उत्सव की भव्य तैयारी

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : रांची जिला स्कूल मैदान में श्री रामलला पूजा समिति द्वारा इस वर्ष भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। समिति सचिव कुणाल अजमानी ने बताया कि पंडाल भुज के स्वामीनारायण मंदिर के प्रारूप पर तैयार किया जा रहा है। संगमरमर जैसे सफेद रंग का यह पंडाल दिन में अद्भुत दिखेगा, वहीं रात में रंग-बिरंगी लाइट से आकर्षक झलक देगा। पंडाल के बीच विशाल भगवान विष्णु का स्वरूप स्थापित होगा और गर्भगृह में विष्णु शेषनाग पर मां भवानी संग विराजमान रहेंगे।

आगामी 24 सितंबर को डांडिया नाइट व खाटू श्याम बाबा के भजनों का आयोजन होगा। इस अवसर पर कोलकाता से भजन गायक प्रकाश मिश्रा और रांची के पवन शर्मा भक्तिमय प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। महिलाओं व विशिष्ट अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। प्रवेश पास के द्वारा होगा।

Related posts

बोकारो में 85 वर्षीय कलिका राय की हत्या मामले में पुलिस ने शुरू की पुनः जांच, परिजनों ने उठाए कई सवाल

admin

डीएवी स्पोर्टस क्लस्टर के दूसरे दिन डीएवी-6 की बालिकाओं ने चेस, खो-खो, कराटे, बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक

admin

पेटरवार टीचर्स 11 को पेटरवार नाइट राइडर्स ने 6 विकेट से किया पराजित

admin

Leave a Comment