अपराध झारखण्ड राँची

रांची में स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

राँची (ख़बर आजतक) : राजधानी रांची में पुलिस की स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुचना मिलते ही स्पेशल ब्रांच के IG, DIG, रांची पुलिस के DIG, SSP समेत कई अधिकारी रिम्स पहुंचे।

उनका शव आज तड़के कांके थाना क्षेत्र में राँची रिंग रोड से बरामद हुआ है।

रांची के DIG अनूप बिरथरे ने बताया कि कांके रिंग रोड स्थित इंडियन ढाबा से लौटते वक्त अनुपम की हत्या की गई। अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मूल रूप से खूंटी जिला निवासी अनुपम अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए कांके रिंग रोड स्थित एक ढाबे पर गए थे। रात करीब 1 बजे तक पार्टी चली। रात करीब 2 बजे अनुपम अपनी बाइक से अकेले निकले। इस दौरान अपराधियों ने अनुपम की गोली मारकर हत्या कर दी

Related posts

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, सेक्टर 1 के इस होटल से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, होटल संचालक गिरफ्तार

admin

एक्सआईएसएस के नए फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट में नामांकन चालू, 5 अगस्त तक भरें फॉर्म

admin

सड़कों पर भटक रहे 70 वर्षीय बृद्ध को हेल्पिंग हैंड्स द्वारा पुरुलिया आश्रम भेजा गाया

admin

Leave a Comment