Uncategorized

रांची में 12 से 15 सितम्बर तक ‘‘उमंग 2.0’’ मेला, 70 स्टॉलों में दिखेगी महिलाओं की उद्यमिता और सशक्तिकरण की झलक

नितीश मिश्रा

राँची (खबर आजतक): वोमेन इन पब्लिक सेक्टर (विप्स) सीएमपीडीआई शाखा की ओर से ‘‘उमंग 2.0’’ मेला-सह-बिक्री का आयोजन 12 से 15 सितम्बर तक रबीन्द्र भवन, सीएमपीडीआई में किया जाएगा। कस्तूरी महिला सभा की अध्यक्षा रूपाली गुप्ता 12 सितम्बर को संध्या में इसका उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एवं निदेशकगण मौजूद रहेंगे।

मेला प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। इसमें करीब 70 स्टॉल लगाए जाएंगे जिनमें आधुनिक परिधान, हैंडलूम, साड़ियाँ, सूट, आभूषण, सजावटी सामग्री और खान-पान की वस्तुएँ उपलब्ध रहेंगी। साथ ही जूट, पुनर्चक्रित कागज शिल्प, मोमबत्तियाँ, हैंडबैग और हस्तनिर्मित उत्पाद भी प्रदर्शित होंगे।

Related posts

जैनामोड़–टॉडबालीडीह टोल प्लाजा से बांधडीह फोरलेन तक सड़क मार्किंग में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

admin

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय सीबीएसई क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी 2025-26 का भव्य शुभारंभ

admin

झारखंड महिला कांग्रेस का पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

admin

Leave a Comment