झारखण्ड राँची

रांची में 2–3 सितंबर को ‘मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : रांची में 2 से 3 सितंबर 2026 तक “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी” विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। यह आयोजन मुख्य निर्वाचन कार्यालय झारखंड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने प्रेसवार्ता में सम्मेलन की वेबसाइट व ब्रोशर लॉन्च करते हुए बताया कि इसका उद्देश्य विभिन्न लोकतांत्रिक देशों, विश्वविद्यालयों और निर्वाचन विशेषज्ञों के विचार एकत्र कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करना है।
सम्मेलन में आईआईएम रांची, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ तथा संत जेवियर्स कॉलेज रांची नॉलेज पार्टनर होंगे। उल्लेखनीय है कि इस विषय पर झारखंड के प्रस्तुतीकरण को पूर्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल चुकी है। प्रेसवार्ता में कई वरिष्ठ अधिकारी व शिक्षाविद उपस्थित रहे।

Related posts

बोकारो : प्रमाण हो तो हमें दोषी साबित करें। गलत अफवाह फैलाकर हमें बदनाम ना करें : पप्पू सरदार

admin

गोमिया में हाथी का कहर: बड़कीपुन्नू करमाली टोला में पति-पत्नी समेत तीन की मौत

admin

शिवराज सिंह चौहान ने हेमन्त को दी चेतावनी, कहा – “भाजपा के जन आक्रोश रैली से डर चुकी हेमन्त सरकार”

admin

Leave a Comment