पटना बिहार राजनीति

राजगीर में चिराग की रैली में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री के गढ़ में दिखाई ताकत, गाड़ी पर चढ़े समर्थक, टूटा बंपर, फिर भी चिराग मुस्कराते रहे

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में केन्द्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ राजगीर में एक विशाल रैली कर राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन किया।

रविवार को आयोजित इस रैली में इतनी भीड़ उमड़ी कि कार्यक्रम स्थल पर चिराग की गाड़ी को भीड़ ने घेर लिया। उत्साहित कार्यकर्ता गाड़ी पर चढ़ गए और हाथों में मोबाइल लेकर सेल्फी लेने लगे। चिराग पासवान भी इस जोश को देखकर खुद गाड़ी की छत पर चढ़कर जनता का अभिवादन करने लगे। इसी बीच भीड़ बेकाबू हो गई और धक्का-मुक्की में गाड़ी का बंपर टूट गया।

हालांकि, चिराग ने इस पूरी घटना को सहजता से लिया और कार्यकर्ताओं को मुस्कुराते हुए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सेल्फी भी ली और सभी का धन्यवाद किया।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस रैली के ज़रिए चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इलाके में सीधी चुनौती पेश की है। रैली की भीड़ और जोश ने विपक्षी खेमे को भी सतर्क कर दिया है। चिराग की रैली ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले चुनाव में मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

Related posts

अधिसूचित क्षेत्र ग्राम सभा को बालू खनन का अधिकार मिले : शिल्पी नेहा

admin

असफलताओं से घबराने की आवश्यकता नहीं एवं सफलता के लिए लगातार प्रयास करते रहना, इसरो के वैज्ञानिक से सीखने की आवश्यकता: कुलपति

admin

बोकारो जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाँधी प्रतिमा के समक्ष#qwite india का आह्वान किया।

admin

Leave a Comment