Uncategorized

राजद–कांग्रेस से नाता तोड़े झामुमो, तभी होगा झारखंड का विकास : प्रवीण प्रभाकर

रांची: आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि बिहार चुनाव में राजद–कांग्रेस द्वारा झामुमो का अपमान किया गया था। उन्होंने कहा कि यदि झामुमो में आत्मसम्मान है तो उसे तुरंत राजद–कांग्रेस से दूरी बना लेनी चाहिए, क्योंकि इन दलों का चरित्र हमेशा से झारखंड विरोधी रहा है। प्रभाकर ने कहा कि इनके साथ रहते हुए राज्य का विकास संभव नहीं है। हेमंत सरकार में न कोई रोडमैप दिखता है, न रोजगार और न ही छात्रों की छात्रवृत्ति समय पर मिल रही है। कानून व्यवस्था भी चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि मंडल डैम का कार्य पूरा होने से पलामू प्रमंडल के जल संकट का स्थायी समाधान संभव होगा। प्रेस वार्ता में कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

गोमिया में बाप-बेटे की मारपीट के बीच-बचाव करने गए युवक पर जानलेवा हमला, मामला थाने पहुंचा

admin

ब्लास्ट फर्नेस में मेटल उत्पादन का बना नया दैनिक रिकॉर्ड

admin

एदलहातु तालाब छठ पूजा समिति की बैठक में नई कमिटी का गठन सम्पन्न

admin

Leave a Comment