झारखण्ड राँची राजनीति

राजद का 27वाँ स्थापना दिवस 5 जुलाई को, धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राजद झारखंड प्रदेश का 27वाँ स्थापना दिवस 5 जुलाई को राजद प्रदेश कार्यालय सहित झरखरखंड के सभी जिला मुख्यालयों में धूमधाम से मनाने का निर्देश। राजद झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जनता दल का 27वाँ स्थापना दिवस समारोह प्रदेश राजद कार्यालय राँची में समय 11 बजे से तथा सभी जिला मुख्यालय में धूमधाम से मनाने का दिया निर्देश दिया।

राजद झारखंड प्रदेश के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने सभी प्रदेश के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी के सदस्यों, सभी जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष सहित प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारीगण, प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित सभी सम्मानित नेता कार्यकर्ता अपने अपने जिलों में राजद का 27वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएंगे तथा केंद्र सरकार के गरीब विरोधी, जन विरोधी नीतियों के खिलाफ परिचर्चा करेंगे एवं महान विचारक और चिंतक संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चर्चा परिचर्चा करेंगे।

Related posts

बीआईटी ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा प्रशिक्षण और कौशल इंटर्नशिप वृतिका का आयोजन

admin

आजसू पार्टी ने झारखंड आंदोलनकारी कमल किशोर भगत को दी श्रद्धांजलि

admin

जनता दरबार में उपायुक्त ने समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

admin

Leave a Comment