झारखण्ड

राजस्व कर्मचारी को 15 हजार रुपये घुस लेते ACB ने किया गिरफ्तार

चतरा (ख़बर आजतक): चतरा जिले के हंटरगंज मे एसीबी हजारीबाग की टीम ने शुक्रवार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार चौबे को गिरफ्तार कर लिया. दाखिल-खारिज करने के एवज में राजस्व कर्मचारी 25 हजार रुपये घूस मांग रहा था. पीड़ित लोकेश ने रिश्वत देने की जगह एसीबी से इसकी शिकायत की. शिकायत दर्ज कराने के बाद एसीबी हजारीबाग की टीम ने अपने स्तर से मामले की जांच की. जांच में ये मामला सही पाया गया. इसके बाद जाल बिछाकर राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया. एसीबी डीएसपी विमलेश त्रिपाठी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया. गिरफ्तार कर्मचारी को एसीबी की टीम अपने साथ हजारीबाग ले गयी.

Related posts

कसमार : जमीन विवाद में हिंसक झड़प, एक की मौत, दर्जन भर घायल

admin

डीएमएफटी फंड के द्वारा बन रही पीसीसी पथ के निर्माण कार्य में हो रही अनियमितता को ले एगारकुंड बीस सूत्री अध्यक्ष ने बंद करवाया कार्य

admin

राष्ट्रीय लगोरी चैंपियनशिप में झारखंड को दिलाया गौरव

admin

Leave a Comment