झारखण्ड राँची राजनीति

राजीव रंजन प्रसाद एवं राजू गिरि ने संयुक्त रुप से किया राँची गौशाला एवं सुकुरहुटू गौशाला का निरीक्षण

कृत्रिम तरीके से चारा के रुप से घास का उत्पादन एवं पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टिकोण से गो कास्ट का उत्पादन अतिसुन्दर: राजीव रंजन प्रसाद

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद उपाध्यक्ष राजू गिरी ने गुरुवार को राँची गौशाला न्यास समिती के द्वारा संचालित हरमू रोड स्थित गौशाला एवं सुकुरहुटू स्थित गौशाला का संयुक्त रुप से निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर गौशाला पहुँचते ही विधि विधान से ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के संग गौ माता का पूजन किया तत्पश्चात पूरे गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान राजीव रंजन प्रसाद एवं राजू गिरी ने गौ माताओं की सेवा भी की उन्हें अपने हाथों से गुड़ चोकर एवं हरी घास भी खिलाई।
इस दौरान झारखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद एवं उपाध्यक्ष राजू गिरी का गौशाला न्यास के कार्यालय में अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ एवं न्यास समिति का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत भी किया गया।

इस निरीक्षण के मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं मीडिया को संबोधित करते हुए आयोग के नव मनोनीत अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मेरी पूरी प्रतिबद्धता है कि कैसे राज्य में संचालित गौशाला आत्मनिर्भर बने समाज के सहयोग से तो इनका संचालन हो ही रहा है, सरकार के स्तर से आयोग के द्वारा नवीन योजनाएँ लाकर इनको आत्मनिर्भर बनाया जाए।

इस दौरान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि कृत्रिम तरीके से चारा के रुप घास का उत्पादन एवं पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टिकोण से गो कास्ट का उत्पादन काबिले तारीफ है। इसके लिए राज्य के अन्य गौशाला को भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा गौशाला से केंचुआ खाद की खरीदी हो इसके लिए बहुत जल्द कृषि मंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री से वार्ता कर इसका हल निकाला जाएगा। गो सेवा आयोग के अध्यक्ष ने गौशाला के अंदर बीमार गायों के उपचार के लिए गौ अस्पताल के संचालन एवं पशु चिकित्सक की उपलब्धता पर संतोष जाहिर किया। सरकार के स्तर से प्रतिनियुक्त पशु चिकित्सक भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित पाए गएl

इस दौरान आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि गायों के नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादन के लिए भी आयोग योजनाएं तैयार करेगा। गौशाला के पास दान में प्राप्त भूमि के रक्षार्थ यह भूमि को राजस्व विभाग द्वारा प्रतिबंधित सूची में डलवाने के लिए पहल करेगा ताकि भू माफियाओं से इनकी रक्षा हो सके साथ ही साथ प्रमंडलवार गौ अभ्यारण्य बने इस संबंध में भी योजना बनाया जा रहा है।

वहीं उपाध्यक्ष राजू गिरी ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि इस राज्य की पहचान गौ संरक्षक राज्य के रुप में हो गो हत्या एवं गो तस्करी बंद हो। गो रक्षा के नाम पर इस राज्य में अराजकता फैलाने की इजाजत अब किसी को नहीं होगी, सौहार्दपूर्ण वातावरण में हमे गौ सेवा पर ध्यान केंद्रित करना है। इस मौके को चुनौती के रुप में लेना है ताकि ज्यादा से ज्यादा गौ माता की सेवा हो सके।

इस दौरान गौशाला न्यास समिति के अध्यक्ष पुनीत पोद्दार ने गो सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के स्वागत संबोधन में कहा कि 116 वर्ष पुरानी संस्था के कार्यालय में हम अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष अपने कार्यालय परिसर में स्वागत करते हुए हमे बेहद प्रसन्नता हो रही है। हमें पूरी उम्मीद है कि इनके कार्यकाल में आयोग निरंतर ऊँचाइयों को छुएगा। वैसे आयोग के अधिकारियों का हमे पूरा सहयोग मिलता है पर अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद से हमारा आग्रह रहेगा कि आहर्ता नियमों में सरकार से वार्ता कर सरलीकरण का प्रयास करें ताकि फाइलों का निष्पादन द्रुत गति से हो l

गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद एवं उपाध्यक्ष राजू गिरी का स्वागत करने वालों में ट्रस्टी चेयरमैन रतन जालान, अध्यक्ष पुनीत पोद्दार, सचिव प्रदीप राजगढ़िया, ट्रस्टी सतीश तुलस्यान, वासुदेव माला, मुकेश काबरा, संजय सर्राफ, प्रेम मित्तल, किशोरीलाल चौधरी, दीपक पोद्दार, प्रकाश काबरा, नीरज सह छोटेलाल जैन, अरुण बुधिया, खेमचंद्र श्रीवास्तव आदि शामिल थे।

इस दौरान दोनों गौशाला निरीक्षण के दौरान आयोग के पदाधिकारी डॉ जय तिवारी एवं चंदन श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

Related posts

रोटरी क्लब बोकारो द्वारा अंतरराष्ट्रीय गर्ल चाइल्ड डे मनाया गया

Nitesh Verma

हज़ारीबाग़ : ACB ने मनरेगा के जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Nitesh Verma

चैम्बर में आईटी उप समिति की बैठक संपन्न, सोशल मीडिया हैंडल्स के प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर बनी रणनीति

Nitesh Verma

Leave a Comment