झारखण्ड राँची

राजीव रंजन मिश्र ने किया श्री कृष्ण के छट्ठी महोत्सव का आयोजन

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक): श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब के संरक्षक राजीव रंजन मिश्र के द्वारा भगवान श्री कृष्ण के छट्ठी महोत्सव का आयोजन किया गया।

मौके पर विहिप के महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी, राम बानर सेना के अध्यक्ष लंकेश सिंह, श्री चैती दुर्गापूजा महासमिति के अध्यक्ष शंकर दूबे महामंत्री गोपाल पारीक एवं सरना समाज के रंजीत उराँव उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुभारंभ राजीव रंजन मिश्र ने दीप प्रज्वलित करके की जिसके पश्चात बाल गोपाल का भजन व पूजा-अर्चना कर आरती की गई। साथ ही बाल गोपाल को प्रसाद भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

मौके पर प्रकाश पॉल, रंजीत चौरसिया, अमर पासवान, लोहा पासवान, राम बाली पासवान, राजन पासवान आदि मौजूद रहे।

Related posts

गांधी की पुण्यतिथि पर बापू वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

admin

धनबाद में नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड शेख मशीरूल गिरफ्तार

admin

चिन्मय विद्यालय के 16 छात्रों ने हासिल की IIT-JEE में सफलता, नीलेश को मिला 4651 AIR, मयंक को 210 कैटेगरी रैंक

admin

Leave a Comment