झारखण्ड राँची राजनीति

राजेश कच्छप ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा – “भाजपा के नेतागण घर व पार्टी तोड़ने में माहिर”

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): पूर्व मुख्यमंत्री एवं कोल्हान टाइगर चम्पाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेतागण घर व पार्टी तोड़ने में माहिर है। राजेश कच्छप ने कहा कि मिडिया में भ्रामक खबर फैलाकर कोल्हान टाइगर चम्पाई को भाजपा में शामिल करवा रहे हैं। उन्होने पुन: भाजपा के केंद्रीय कमिटि पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भाजपा में खुद बाबूलाल, सीता सोरेन, गीता कोड़ा सुरक्षित नहीं तो चम्पाई कैसे सुरक्षित हो सकते हैं ?

इस दौरान खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि चम्पाई ने सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत बातों को पोस्ट किया है, यह उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है। वर्तमान में भी चम्पाई इंडिया गठबंधन के बड़े नेता हैं और हमलोग चम्पाई का सम्मान करते हैं।

Related posts

जमशेदपुर डीडीसी मनीष कुमार बनें पाकुड़ के नए उपायुक्त, कार्मिक विभाग ने देर शाम जारी की अधिसूचना

admin

ड्रोपआउट बच्चों की स्कूल में नियमित उपस्थिति पर दें जोर : विधायक

admin

रेट चार्ट नहीं लगाने वाले निजी अस्पतालों पर करवाई हो : विजय नायक

admin

Leave a Comment