झारखण्ड राँची

राज्यपाल गंगवार से हॉकी इंडिया पदाधिकारियों की भेंट, हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन में आमंत्रण


रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह एवं हॉकी इंडिया के महानिदेशक आर.के. श्रीवास्तव ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने माननीय राज्यपाल को रांची में 11 जनवरी से आयोजित हो रही पुरुष हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन मैच में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु आमंत्रित किया।

राज्यपाल ने भारतीय हॉकी के विकास और आयोजन की सराहना की। विदित हो कि पुरुष हॉकी इंडिया लीग का शुभारंभ 3 जनवरी 2026 से हो रहा है, जिसके मुकाबले चेन्नई, रांची तथा भुवनेश्वर में आयोजित किए जा रहे हैं। इस प्रतिष्ठित लीग से देश में हॉकी को नई पहचान और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Related posts

स्व स्वर्ण लता सिन्हा के पुण्य स्मृति में बुंडू में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

admin

दुःखद : गोमिया विधायक व मंत्री योगेंद्र प्रसाद के छोटे भाई भरत कपूर का निधन, शोक की लहर

admin

सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका इला दास का निधन पर लोगों ने किया शोक व्यक्त

admin

Leave a Comment