झारखण्ड राँची

राज्यपाल ने न्यायमूर्ती एमएस रामचन्द्र राव को मुख्य न्यायाधीश के पद की दिलाई शपथ

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को राजभवन स्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति एम०एस० रामचंद्र राव को झारखण्ड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण के उपरांत हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी। इससे पूर्व राज्य के मुख्य सचिव एल. खियांग्ते ने न्यायमूर्ति श्री एम०एस० रामचन्द्र राव का झारखण्ड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा तथा राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी द्वारा मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण हेतू आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण तथा झारखंड उच्च न्यायालय के पदाधिकारीगण व वरीय अधिवक्तागण मौजूद थे।

Related posts

छत्तरपुर के चाणक्या एकेडमी सेंटर में हुआ करियर काउंसलिंग सह….

admin

राजस्व कर्मचारी को 15 हजार रुपये घुस लेते ACB ने किया गिरफ्तार

admin

आरयू परिसर में मनाई गई धरती आबा भगवान बिरसा का पुण्यतिथि

admin

Leave a Comment