झारखण्ड धनबाद

राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया प्रतीक्षित एसजेएएस हॉस्पिटल का उद्घाटन

प्रतीक सिंह, धनबाद

धनबाद (ख़बर आजतक) : राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंगलवार को बहुप्रतीक्षित एसजेएएस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। एसजेएएस हॉस्पिटल को पूर्वी भारत का सबसे आधुनिक अस्पताल बताया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद पी.एन. सिंह, विधायक राज सिन्हा, रागिनी सिंह और अस्पताल के ऑनर अमरेंद्र सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। मीडिया से बात करते हुए अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस अत्याधुनिक स्वास्थ्य संस्थान में 19 विभिन्न बीमारियों का इलाज उपलब्ध होगा, जिससे झारखंड के लोगों को इलाज के लिए अन्य राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यहां मरीजों को उचित दाम पर बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी, जो क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती प्रदान करेंगी।

Related posts

बाबासाहेब संघर्ष के प्रतीक : उमाकांत रजक

admin

15 फरवरी को सभी उपायुक्तों के माध्यम से राज्यपाल को स्मार-पत्र सौंपेगा आजसू

admin

स्वतंत्र पत्रकारों को फर्जी कहना हेमंत सोरेन सरकार की बड़ी भूल बड़ी राजनीतिक कीमत चुकाने को तैयार रहें मुख्यमंत्री : सौरभ श्रीवास्तव

admin

Leave a Comment