झारखण्ड राँची

राज्यपाल से मिले झारखण्ड चैंबर के नवनिर्वाचित सदस्यों का शिष्टमंडल

राज्य के आर्थिक विकास, औद्योगिकीकरण व रोजगार सृजन पर की गई चर्चा

नितीश मिश्र, रांची

राँची(खबर_आजतक): झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभी नवनिर्वाचित कार्यसमिति के सदस्यों ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के क्रम में राज्यपाल ने चैंबर के सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को बधाई दी और राज्य के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करने की अपील की। इस प्रतिनिधिमण्डल ने राज्य के आर्थिक विकास, औद्योगिकीकरण और रोजगार सृजन के मुद्दे पर राज्यपाल के साथ चर्चा की।

चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन भी सौंपा। इस ज्ञापन में मुख्यतः नये उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि की आसान उपलब्धता की आवश्यकता, रूग्ण होते उद्योगों के रिवाइवल हेतू केंद्र सरकार के स्तर से आवश्यक हस्तक्षेप कराने, प्रदेश की विधि व्यवस्था में मजबूती के लिए ठोस पहल, एचईसी के जीर्णोद्धार के लिए केन्द्र सरकार से समन्वय बनाकर हस्तक्षेप कराने की पहल करने की माँग की गई। राजधानी राँची समेत प्रदेश के अन्य जिलों में ड्रग्स तस्करों की बढ़ती सक्रियता पर भी प्रतिनिधिमंडल ने चिंता जताई और इसपर गंभीर पहल को जरूरी बताया।

मतगणना कार्यों के लिए पुनः राज्य की कृषि मंडी की दुकान/गोदामों का अधिग्रहण करने की कार्रवाई पर चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने चिंता जताई और कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस मामले में झारखण्ड उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन भी नहीं किया जा रहा है। यह सुझाया गया कि मतगणना का कार्य पंडरा कृषि मंडी की दुकानों के जगह किसी अन्य वैकल्पिक स्थान पर किया जाना अधिक उपयुक्त होगा।

वहीं महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने राज्य में उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान और उच्च कोटि की चिकित्सकीय सुविधा की उपलब्धता के लिए भी राज्य में पहल करने को जरूरी बताया।

राज्यपाल ने चैंबर के सभी सुझावों को राज्यहित में बताते हुए उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।

इस प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष ज्योति कुमारी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य राम बांगड, प्रवीण लोहिया, संजय अखौरी, सुनिल सरावगी, डॉ अभिषेक रामाधीन, अनिल अग्रवाल, साहित्य पवन, नवीन अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, आस्था किरण और पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा शामिल थे।

Related posts

New session of DPS Bokaro commences with the Special Assembly and Cultural Extravaganza

admin

भाजपा के लोकसभा प्रत्यासी बीड़ी राम ,विधायक और पूर्व सांसद ने घायल व्यक्ति से मिले।

admin

पेड़ पौधों का महत्व आने वाले समय में बहुत मायने रखता है जिससे पर्यावरण संतुलित रहता है: कृष्ण कुमार मरांडी

admin

Leave a Comment