झारखण्ड राँची राजनीति

राज्यसभा में डॉ. प्रदीप वर्मा ने उठाया प्रवासी मजदूरों और पूर्वी भारत के समग्र विकास का मुद्दा

नितीश मिश्रा


राँची : राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने गुरुवार को उच्च सदन में पूर्वोदय विजन और लुक ईस्ट नीति से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को उठाते हुए पूर्वी भारत के संतुलित एवं समग्र विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई लुक ईस्ट नीति के तहत उत्तर-पूर्वी राज्यों में आधारभूत संरचनाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिली है।


डॉ. वर्मा ने केन्द्र सरकार से पूछा कि बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को उत्तर-पूर्व से जोड़कर एक मजबूत पूर्वी भारत के निर्माण के लिए क्या कोई विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
साथ ही उन्होंने उत्तर-पूर्व में कार्यरत झारखंड और बिहार के प्रवासी मजदूरों के जीवन स्तर, सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Related posts

मिथिलेश ठाकुर के विशेष कार्य पदाधिकारी बनें चंद्रचुड़ प्रसाद सिंह

admin

NABET (नाबेट) से मान्यता प्राप्त करने वाला झारखंड का पहला एकमात्र विद्यालय बना चिन्मय विद्यालय बोकारो

admin

भाजपा ने इंडी एलायंस के प्रेसवार्ता पर किया पलटवार

admin

Leave a Comment