झारखण्ड पटना बिहार राँची

राज्य के 9 आईएएस का हुआ तबादला, 7 जिलों के बदले गए डीएम

नितीश_मिश्र

राँची/पटना(खबर_आजतक): सासाराम, किशनगंज, औरंगाबाद, जमुई, शिवहर, मुंगेर के जिलाधिकारी बदल दिए गए। इस संबंध में बिहार सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

जमुई के डीएम अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर का नया डीएम बनाया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद तैनात राकेश कुमार को जमुई का नया डीएम बनाया गया। वहीं मुंगेर के जिलाधिकारी नवीन कुमार को रोहतास का नया डीएम बनाया गया। बिहार के माध्यमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार को शिवहर का जिलाधिकारी बनाया गया। किशनगंज के मौजूदा डीएम श्रीकान्त शास्त्री को औरंगाबाद का डीएम बनाया गया। रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग का अपर सचिव बनाया गया। औरंगाबाद के डीएम सुहर्ष भगत को राज्य स्वास्थ्य समिति में अपर कार्यपालक निदेशक बनाया गया। वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात तुषार सिंगला को किशनगंज का नया जिलाधिकारी बनाया गया।

वहीं शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन के निदेशक मिथिलेश मिश्र को प्राथमिक शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

Related posts

राँची रेलमंडल – डीआरयूसीसी की बैठक संपन्न, नवजोत अलंग ने व्यापार जगत की माँगों पर की चर्चा

admin

डीएवी सेक्टर-4 में डीएवी स्पोर्ट्स मीट क्लस्टर-6 (एथलेटिक्स) का भव्य समापन

admin

कुड़मी और सरना समुदाय के मुद्दों को लेकर आजसू मुखर : सुदेश महतो

admin

Leave a Comment