झारखण्ड राँची राजनीति

राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर: डॉ देवशरण भगत

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आजसू पार्टी मुख्यालय में राँची जिलाध्यक्ष संजय महतो के अध्यक्षता में बुधवार को राँची जिला समिति की बैठक हुई जिसमें पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। इस बैठक में राँची जिला समिति के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी जिला के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश एवं प्रेरित किया गया।

इस बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नही होता। जिससे आम जनता त्रस्त है। ऐसी स्थिति में आजसू पार्टी शांत नहीं रहेगी। प्रखंड मुख्यालयों में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित कर सरकार का पर्दाफाश करने का कार्य आजसू पार्टी करेगी। इस कार्यक्रम में उस क्षेत्र के पार्टी के सभी पदाधिकारी का उपस्थित रहेंगे।

इस बैठक में मंच का संचालन रांची ज़िला प्रवक्ता रोशन मुंडा ने किया। साथ ही चिरंजन महतो, श्याम कुमार महतो, गौतम साहू, जलनाथ चौधरी, बीरेंद्र सिंह भोक्ता, रामधन बेदिया, प्रकाश लकड़ा, त्रिलोचन महतो, प्रत्युष प्रशांत, बिप्लव बिस्वास, बीरेंद्र तिवारी, रविन्द्र करमाली, अमन सहदेव, जगरनाथ महतो, सुसेन प्रामाणिक, रमेश मुंडा, सूरज मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Related posts

अनन्त ओझा ने ₹6 करोड़ 6 लाख की लागत से तीन विकास कार्य योजना का किया शिलान्यास

admin

27 जुलाई को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी होंगे शामिल

admin

आदिवासियों की आबादी घटाने की सबसे बड़ी जिम्मेवार है काँग्रेस: शिवशंकर

admin

Leave a Comment