गोमिया झारखण्ड बोकारो

रामराज मेला की तैयारी को लेकर बैठक, 14 से 16 जनवरी तक होगा आयोजन

प्रशांत अम्बष्ठ


तेनुघाट (ख़बर आजतक) : पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के बागजोबारा टोला मांड्या टुंगरी स्थित राम मंदिर प्रांगण में आगामी 14, 15 एवं 16 जनवरी को आयोजित होने वाले रामराज मेला की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक बांध विस्थापित अध्यक्ष उमाचरण रजवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामराज मेला हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। मेला के मुख्य अतिथि के रूप में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद जी को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मेला आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया गया, जिसमें अजय केवट को अध्यक्ष, रवि शंकर कुमार को सचिव तथा मजनू कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इस अवसर पर भारत रविदास, संजय रविदास, कुंदन तुरी, दीपक कुमार, नेमचंद्र रजवार, बिनोद रजवार, राजेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

मनरेगा कर्मचारी एवं ग्रामीण विकास मंत्री के द्वारा विभिन्न मांगों के सफल वार्ता के बाद मनरेगा कर्मियों की हड़ताल हुई समाप्त

admin

महिला समितिबोकारो द्वारा स्वच्छ पेयजल हेतु वाटर कूलर की व्यवस्था

admin

मेकॉन स्टेडियम में कोल इंडिया अंतर कंपनी टी-20 का भव्य आगाज़, उद्घाटन मैच में सीसीएल की दमदार जीत

admin

Leave a Comment