झारखण्ड राँची राजनीति

राष्ट्रपति के साथ ममता सरकार का व्यवहार शर्मनाक, यह आदिवासी समाज का भी अपमान: बाबूलाल मरांडी


रांची: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ किए गए व्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग में आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति के साथ किया गया व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।


मरांडी ने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति के प्रति इस तरह का रवैया न केवल प्रोटोकॉल का उल्लंघन है, बल्कि यह आदिवासी समाज की भावनाओं को भी आहत करता है। राष्ट्रपति के संबोधन में जो पीड़ा और असहजता झलक रही थी, उसे पूरे देश ने महसूस किया।
उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन राष्ट्रपति पद की गरिमा और संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान करना हर राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

Related posts

झारखण्ड विधानसभा चुनाव से पहले मधु कोड़ा को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, नहीं लड़ सकेंगे झारखण्ड विधानसभा चुनाव

admin

गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस की छात्रा शिवांगी का अमेरिकन कंपनी में चयन

admin

संत ज़ेवियर्स विद्यालय में लोयोला दिवस का आयोजन

admin

Leave a Comment