झारखण्ड राँची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर में करेंगी श्री जगन्नाथ मंदिर व आध्यात्मिक केंद्र का शिलान्यास


राँची (ख़बर आजतक) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे के दौरान श्री जगन्नाथ मंदिर एवं श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक शिक्षा केंद्र का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगी। यह जानकारी श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट के ट्रस्टी एस.के. बेहरा ने दी।


उन्होंने बताया कि मरीन ड्राइव के समीप प्रस्तावित यह परियोजना केवल धार्मिक स्थल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे नई पीढ़ी और विद्यार्थियों के लिए एक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में आध्यात्मिक केंद्र का निर्माण होगा, इसके बाद लगभग 2.5 एकड़ क्षेत्र में पत्थरों से भव्य श्री जगन्नाथ मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
मंदिर की वास्तुकला और शिल्पकला विशेष आकर्षण का केंद्र होगी, जिससे झारखंड में धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। एस.के. बेहरा ने बताया कि भूमि आवंटन उस समय हुआ था जब द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल थीं। मंदिर निर्माण में लगभग चार वर्ष लगने का अनुमान है।
शिलान्यास समारोह में राष्ट्रपति सभा को संबोधित करेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद यह द्रौपदी मुर्मू की जमशेदपुर की दूसरी यात्रा होगी।

Related posts

पिछली सरकार द्वारा आरटीआई कानून में हुए संवैधानिक संशोधन निरस्त करना अतिआवश्यक, मॉनसून सत्र में निजी विद्यालयों के हित में विधानसभा में करेंगे सभी का ध्यानाकर्षण: सरयू राय

admin

Jharkhand: पर्यावरण मंत्रालय ने झारखंड सरकार को लिखी चिट्ठी, कहा- जैन समुदाय की आपत्ति पर विचार करें

admin

बिरसा मुंडा हरित आम बागवानी के लाभुकों को मिला प्रशिक्षण

admin

Leave a Comment