झारखण्ड राँची राजनीति

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य से मिला आदिवासी संगठनों का शिष्टमंडल

राँची के 5000 से अधिक लंबित दखल देहानी के मामलों पर जल्द दखल देहानी दिलाने की माँग रखी

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य से मिलकर राँची शहर के 5000 से अधिक लंबित दखल देहानी के मामले को को रखा और इन सभी लंबित दखल देहानी के मामलों पर यथाशीघ्र दखल देहानी दिलाने की माँग रखी। साथ ही राँची नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मौजा के सैकड़ो गांव का खतियान को फाड़ दिया गया है। इस मामले को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा गया और इस मामले पर एफआईआर दर्ज कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की माँग प्रतिनिधि मंडल ने की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को शुक्रवार को राज्य स्तरीय बैठक में रखा जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य से मिलने वाले प्रतिनिधियों में आदिवासी महासभा के संयोजक देव कुमार धान, जमीन बचाओ समिति कांके के सचिव परनु उराँव, केन्द्रीय सरना समिति रांची के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा राँची के तानसेन गाड़ी, झारखण्ड आदिवासी संयुक्त मोर्चा के महासचिव बलकू उराँव, केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की, झारखण्ड आदिवासी संयुक्त मोर्चा के महासचिव निर्मल पहान थे।

Related posts

सीबीएसई क्लस्टर- 3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जमकर दिखाए अपने दमखम

admin

नीरजा सहाय डीएवी में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दी गई उपयोगी जानकारी

admin

कसमार : सीओ की सख्ती लाई रंग, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी शिकायत पर मिला समाधान

admin

Leave a Comment