झारखण्ड राँची

राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की बैठक धुमकुड़िया में संपन्न, सभी पदाधिकारियों को मिली जिम्मेवारी

चार जोन में बाँटे गए पदाधिकारी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की बैठक सोमवार को धुमकुड़िया भवन में की गई जिसमें आदिवासी महासभा के अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री देव कुमार धान का पूर्ण समर्थन राष्ट्रीय जतरा महोत्सव को दिया गया जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अंतू तिर्की ने किया। इसका संचालन कोषाध्यक्ष सूरज टोप्पो ने किया। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के अध्यक्ष अंतू तिर्की ने कहा कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की तैयारी को लेकर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है व चारों जोन में लोगों को बाँट दिया गया है।

राष्ट्रीय जतरा महोत्सव को लेकर समिति के पदाधिकारी बैनर, पोस्टर के माध्यम से लोगों के बीच जाकर जतरा से संम्बंधित बातों से रुबरू करा रहे है और लोगों में राष्ट्रीय जतरा महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल दिख रहा है।

राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव को लेकर समिति के पद्वाधिकारी झारखंड सहित दूसरे राज्य के आदिवासियों से संम्पर्क कर रहे है। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में आदिवासी दर्शन का झलक लोगों को देखने को मिलेगा जतरा एतिहासिक होगा।

राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के उपाध्यक्ष अमित मुंडा ने बताया कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के आयोजन को लेकर समिति के लोग लगातार बैठक कर रुप रेखा तैयार कर रहे है। जतरा में किसी प्रकार का त्रुटि न हो उसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

इस मौके पर राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के संरक्षक संजय तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष अभय भूटकुँवर, रवि मुंडा, निरंजना हेरेंज, सचिव डब्लू मुंडा, कोषाध्यक्ष मोहन तिर्की, विक्की करमाली, मिडिया प्रभारी निरंजन भारती, सलाहकार राज उराँव, मानसिन मुंडा, रिक्की नायक, माला कुजूर, विनय नायक, राधा हेमरोम, डॉ हेमलाल मेहता, किस्टो कुजूर, मुन्ना टोप्पो, दीपक मुंडा, पवन कुमार महतो मौजूद थे।

Related posts

योजनाओं की क्रियान्वयन सही एवं गुणात्मक हो, यह जिम्मेदारी आप सभी की : राज्यपाल

admin

जिला प्रशासन ने दी बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि

admin

रोटरी क्लब द्वारा प्रौढ़ शिक्षा केंद्र का विधिवत उद्घाटन

admin

Leave a Comment