झारखण्ड राँची राजनीति

राष्ट्रीय जतरा महोत्सव कार्यक्रम सह वनभोज

रिपोर्ट :नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के बैनर तले रविवार को आगामी 31 जनवरी एवं 01 फरवरी को मोराबादी में होने वाली राष्ट्रीय जतरा महोत्सव को लेकर नवा सोसो काँके डैम के फुटबॉल ग्राउंड में रातु प्रखंड के सभी प्रधान, मुखिया और साथ ही सामाजिक संगठनों, अगुवाओ के साथ बैठक किया गया।

इस बैठक में राष्ट्रीय जतरा महोत्सव से संबंधित विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं सभी लोगो से जतरा में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र, पोस्टर भी दी गई। साथ ही सभी लोगो ने राष्ट्रीय जतरा महोत्सव को सफल बनाने का निर्णय लिया।

इस दौरान नवा सोसो के प्रधान संजू उराँव के द्वारा वनभोज भी कराया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के पदाधिकारी के रूप में संरक्षक महेश महतो, कोषाध्यक्ष सूरज टोप्पो, उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष मोहन तिर्की, विक्की करमाली, सुरेश मिर्धा, महासचिव ज्योत्सना केरकेटा, सचिव अंजू तिर्की, सह सचिव पवन कुमार, मीडिया प्रभारी राजकिशोर साहू मौजूद थे।

Related posts

कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह ने किया तूफानी जनसंपर्क मिल रहा अपार जनसमर्थन

admin

पूर्व सांसद सुनील महतो की बेटी अंकिता महतो का निधन, हेमन्त सोरेन व कल्पना सोरेन ने पार्थिव शरीर पर किया माल्यार्पण

admin

चिन्मय विद्यालय के 16 छात्रों ने हासिल की IIT-JEE में सफलता, नीलेश को मिला 4651 AIR, मयंक को 210 कैटेगरी रैंक

admin

Leave a Comment