झारखण्ड राँची राजनीति

राहुल गाँधी राजनीति के “मिस्टर लायर” साबित हो रहे हैं: प्रतुल

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राहुल गांधी झूठ और बेबुनियाद आरोपों के लिए मशहूर होते जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर “चौकीदार चोर है” और “आरएसएस ने गाँधी जी की हत्या की” जैसे झूठे आरोप लगाए, जिन पर बाद में माफी माँगनी पड़ी। चीन घुसपैठ, सेना और दिवंगत अरुण जेटली को लेकर भी उन्होंने गलत बयान दिए।

नवीनतम मामले में, राहुल गाँधी ने चुनाव आयोग पर “वोट चुराने” और “फ्रॉड” जैसे आरोप लगाकर लोकतंत्र की अहम संस्था पर सवाल खड़े किए। प्रतुल शाहदेव ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि वे सबूत पेश करने के बजाय प्रेस कांफ्रेंस से माहौल बिगाड़ते हैं और अधिकारियों को धमकाना गैर-जिम्मेदाराना है।

Related posts

लीला जानकी पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र सलिल सेतु ने NEET में पाई शानदार सफलता, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह ‌

admin

पीसीआर वाहन के चपेट में आने से घायल झगरू महतो की हुई मौत

admin

झारखंड स्थापना की रजत जयंती पर आजसू का सरकार पर हमला

admin

Leave a Comment