झारखण्ड राँची

रिम्स भूमि घोटाला: हाईकोर्ट की सख्ती से सफेदपोशों की उलटी गिनती शुरू

नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : रांची स्थित झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (RIMS) की अधिग्रहित जमीन पर अतिक्रमण और रजिस्ट्री घोटाले को लेकर अब कार्रवाई तेज होती दिख रही है। झारखंड हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणियों के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा है। जांच का केंद्र बड़गाईं अंचल कार्यालय रहा है, जहां से अवैध रजिस्ट्री और म्यूटेशन को कथित रूप से मंजूरी दी गई। सूत्रों के अनुसार, इस खेल में अंचल अधिकारियों के साथ-साथ एलआरडीसी और नगर निगम के कुछ अधिकारी भी शामिल रहे।


हाईकोर्ट ने संकेत दिए हैं कि मामले की जांच एसीबी से कराई जा सकती है। साथ ही यह भी कहा गया है कि बेघर हुए लोगों को मुआवजा सरकारी खजाने से नहीं, बल्कि दोषी अधिकारियों की संपत्ति कुर्क कर दिया जाए। अब सवाल यह है कि जांच की आंच सिर्फ छोटे अफसरों तक सीमित रहेगी या बड़े जिम्मेदारों तक

Related posts

कसमार : बाल अधिकार सुनिश्चित करने को लेकर विशेष बाल सभा का आयोजन

admin

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की प्रथम पुण्य तिथि मनायी

admin

धनबाद के 52 वें उपायुक्त के रूप में श्री वरुण रंजन ने किया पदभार ग्रहण

admin

Leave a Comment