झारखण्ड राँची राजनीति

रिम्स 2 के विरोध में नगड़ी के किसान चम्पाई संग 24 को चलाएँगे हल

नितीश मिश्र, राँची

रांँची (खबर आजतक) : रांँची के नगड़ी में रिम्स-2 निर्माण को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। “नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति” ने अब सड़क से लेकर अदालत तक लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। गरीब किसान कानूनी लड़ाई के लिए समाज से “एक मुट्ठी चावल और 10 रुपये” सहयोग की अपील कर रहे हैं।

किसानों ने प्रशासन पर प्रचार वाहन जब्त कर उनकी आवाज़ दबाने का आरोप लगाया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि यह लड़ाई जमीन ही नहीं, अस्तित्व की है। उन्होंने 24 अगस्त को नगड़ी की जमीन पर हल चलाकर आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की है।

पूर्व मंत्री देव कुमार धान, धर्मगुरु जगलाल पाहन और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी आंदोलन में शामिल हुए। किसानों की अपील से आंदोलन को सामाजिक स्वरूप मिलना शुरू हो गया है।

Related posts

विरेन्द्र प्रधान से मिले हिमंता, आधे घंटे तक हुई वार्ता

admin

कसमार के फार्मटांड़ में मिला मंजूरा के युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

admin

श्रावण मास में भागलपुर जिले में शाकाहारी व्यंजन का लुत्फ लेंगे यात्री, आईआरसीटीसी ने लिया फैसला

admin

Leave a Comment