झारखण्ड राँची राजनीति

रिम्स – 2 जमीन विवाद को रोकने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को किया गया हाउस अरेस्ट

नितीश मिश्र

राँची (खबर आजतक): पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को उनके राँची स्थित आवास से हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। यह कार्रवाई सिटी डीएसपी कुमार बी. रमन के द्वारा किया गया है। बता दें कि चंपाई सोरेन रिम्स-2 जमीन विवाद को लेकर आज नगड़ी में हल चलाने वाले थे। जहाँ हजारों की संख्या में लोग प्रदर्शन के लिए आने वाले हैं। लेकिन वे प्रदर्शन स्थल पर पहुँचते उसके पहले ही उन्हें उनके निवास से बाहर जाने से रोक दिया गया है।

वहीं कई बड़े नेताओं को भी रिम्स-2 की जमीन के पास जाने से रोका जा रहा है। इस बीच प्रशासन पूरी तैयारी में दिख रही है। पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है ताकि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

Related posts

दो ‘रेट बकलर’ ट्रॉफी जीतकर डॉ. बिभूति कश्यप ने रचा इतिहास

admin

क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल मे युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

admin

पंचायत सेवक आत्महत्या मामला: संजय मेहता की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

admin

Leave a Comment