झारखण्ड धनबाद

रेड क्रॉस सोसायटी व फेडरल बैंक ने संयुक्त रूप से किया रक्तदान शिविर का आयोजन

सरबजीत सिंह

धनबाद (ख़बर आजतक) : भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी तथा फेडरल बैंक ने आज संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 8 युनिट रक्त संग्रह किया गया। जिसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के ब्लड बैंक को सुपुर्द किया गया। वहीं शिविर में भारतीय रेडक्रास समिति धनबाद के चेयरमैन श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य श्री कुमार मधुरेन्द्र सिंह, पैट्रन सदस्य श्री लोकेश अग्रवाल, श्री प्रमोद गोयल, फेडरल बैंक के श्री राना रोहित, एसएनएमएमसीएच ब्लड बैंक के श्री संजीव कुमार, श्री राहुल मुर्मू, श्री अभिषेक अधिकारी व अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

अहर्ता प्राप्त योग्य उम्मीदवार नहीं, जेएसएससी द्वारा विज्ञापित 3461 पद सरेंडर के कगार पर : बंधु तिर्की

admin

आर्ट ऑफ़ लिविंग श्रीधाम में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लु महतो की पत्नी का स्वागत

admin

धनबाद : अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना प्राथमिकता : उपायुक्त

admin

Leave a Comment