झारखण्ड राँची राजनीति

रेल मंत्री से मिले संजय सेठ, रांची के लिए नई ट्रेनों व सुविधाओं की की गई मांग

रांची: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रांची में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार का आग्रह किया। उन्होंने रांची से सिल्ली–मुरी के लिए नई मेमू ट्रेन, रांची–लोहरदगा पैसेंजर के फेरे बढ़ाने तथा रांची से अहमदाबाद, जयपुर और हरिद्वार के लिए नई ट्रेनों की मांग रखी। साथ ही हटिया–आनंद विहार सुपरफास्ट के विस्तार की मांग जयपुर तक करने का आग्रह किया।

संजय सेठ ने हटिया–सांकी पैसेंजर का विस्तार बरकाकाना–हजारीबाग टाउन तक करने एवं कई एक्सप्रेस ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि इन पहलों से रांची की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

Related posts

इस वर्ष सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुल 318 छात्र-छात्राओं को मिला देश की नामी कंपनियों में प्लेसमेंट

admin

हेमन्त सरकार झारखंड में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पूर्ण रुप से विफल : डॉ आशा लकड़ा

admin

गहलोत सरकार का महिला युवा विरोधी चरित्र आमजनों से नहीं है छिपा: डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल

admin

Leave a Comment