झारखण्ड बोकारो

रोटरी क्लब ऑफ बोकारो मिडटाउन कपल्स ने जीता बेस्ट क्लब एवं बेस्ट लेडी प्रेसिडेंट का अवार्ड

बोकारो (ख़बर आजतक) : रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 (बिहार एवं झारखंड) द्वारा आयोजित समारोह में रोटरी क्लब ऑफ बोकारो मिडटाउन कपल्स को सत्र 2023-24 में किए गए सामाजिक कार्यों के आधार पर बेस्ट क्लब चुना गया। यह पुरस्कार समारोह जमशेदपुर के होटल क्रूज में किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष अमीषा अग्रवाल को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के बेस्ट लेडी प्रेसिडेंट का पुरस्कार भी दिया गया। इस कार्यक्रम में रोटरी बोकारो मिडटाउन कपल्स को कुल 10 अवार्ड दिए गए।


रोटेरियन शिव अग्रवाल को 3 पुरस्कार दिए गए जिसमे स्टार रोटेरियन का पुरस्कार शामिल है। रोटेरियन मोहित अग्रवाल को बेस्ट न्यू रोटेरियन का पुरस्कार मिला। क्लब अध्यक्ष अमीषा अग्रवाल ने सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा की यह सफलता क्लब के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास का ही फल है।

उन्होंने सेक्रेटरी मिनी कपूर एवं सजन कपूर को भी धन्यवाद देते हुए कहा की उन दोनों के निस्वार्थ साथ के कारण ही हम इतने सारे सामाजिक कार्यक्रम कर सके। अध्यक्ष अमीषा अग्रवाल का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है इसलिए क्लब के सभी सदस्यों ने अध्यक्ष अमीषा अग्रवाल की सफलता पर उनका भव्य बिदाई समारोह होटल हंस रीजेंसी में किया। इस अवसर पर रोटरी बोकारो, रोटरी चास एवं बोकारो मिडटाउन कपल्स के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

ख़बर आजतक के 11वें स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश करने पर संजय जयसवाल, कार्यसमिति सदस्य, भाजपा (झारखण्ड प्रदेश) ने अपने संदेश में ख़बर आजतक के सफर को यूं ही सतत चलने की शुभकामनाएं दी है।

admin

सीएमपीडीआई में एनसीओईए द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

admin

बोकारो : सी पी पी प्लांट की दुर्दासा का जिम्मेवार सीसीएल प्रबंधन है: माधव लाल सिंह

admin

Leave a Comment