गोमिया झारखण्ड बोकारो

लगातार बारिश से ढहा रजलाल महतो का खपरैल घर, परिवार बेघर होकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

गोमिया (ख़बर आजतक) : प्रखंड के धवाईया पंचायत अंतर्गत धवैया गांव निवासी रजलाल महतो का मिट्टी का खपरैल घर लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण धराशायी हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में मौजूद रजलाल महतो, उनकी पत्नी सावित्री देवी, पुत्र दयानंद महतो और आकाश महतो सुरक्षित बच निकले। घटना से परिवार के लोग दहशत और असहाय स्थिति में हैं।

रजलाल महतो ने बताया कि यह घर उनके दादा द्वारा बनवाया गया था, जिसमें वे वर्षों से अपने पूरे परिवार के साथ रह रहे थे। भारी बारिश ने घर की दीवारों और छत को इतना कमजोर कर दिया कि सोमवार रात घर भरभराकर गिर गया। उन्होंने बताया कि घर टूट जाने के कारण उनका पूरा परिवार इस भारी बरसात में खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।

उन्होंने स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार से प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य सरकारी योजना के तहत शीघ्र आवास की व्यवस्था किए जाने की मांग की है ताकि उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सके।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से इस मामले में संज्ञान लेकर शीघ्र मदद पहुंचाने की मांग की है।

Related posts

लखनऊ में हजरतगंज के केनरा बैंक में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

admin

श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में आगमन हेतू लाल कृष्ण आडवाणी व डॉ मुरली मनोहर जोशी को किया गया आमंत्रित

admin

New Leadership, New Hope: Rupa Sinha Joins Ranjvijay Memorial Sanskar School

admin

Leave a Comment