झारखण्ड बोकारो

लाइब्रेरी मैदान का नाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्मारक मैदान किया जाए : भैया प्रीतम

बोकारो (ख़बर आजतक) : झारखंड निर्माता एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की श्रद्धांजलि सभा रविवार को सेक्टर-5 स्थित लाइब्रेरी मैदान में आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के तत्वावधान में तथा चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला के संयोजन से हुआ।सभा में समिति के महासचिव भैया प्रीतम ने कहा कि दिशोम गुरु ने 25 वर्ष पूर्व विकसित और उन्नत झारखंड की जो नींव रखी थी, आज राज्य उसी राह पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने हेतु लाइब्रेरी मैदान का नाम “दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्मारक मैदान” रखा जाए।इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजय सिन्हा ने कहा कि गुरुजी का जाना देश की राजनीतिक क्षति है। सभा में संजय सिन्हा, रतनलाल, राज श्रीवास्तव, विराज श्रीवास्तव, नवीन सिन्हा, अनुज कुमार वर्मा, संचित कुमार, रूपेश कुमार सिन्हा, सुदीप कुमार सिन्हा, ओंकार सिन्हा समेत सैकड़ों लोगों ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related posts

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य शुभारंभ, पहले दिन रोमांचक मुकाबले

admin

सीसीएल में दो दिवसीय ‘सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005’ प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

admin

गोमिया में जनता दरबार: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने समस्याएं सुनी, त्वरित समाधान का दिया निर्देश

admin

Leave a Comment