झारखण्ड राँची

लापता बच्चों की सकुशल बरामदगी पर एफजेसीसीआई ने झारखंड पुलिस की सराहना की


रांची : लापता बच्चों को सकुशल खोज निकालने में किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और महासचिव रोहित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से डीजीपी तदाशा मिश्रा को पत्र भेजकर झारखंड पुलिस की प्रशंसा की है। चैम्बर की लॉ एंड ऑर्डर उप समिति के चेयरमैन मुकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के व्यवसायी समाज की ओर से जगन्नाथपुर–मौसीबाड़ी क्षेत्र से लापता बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के लिए झारखंड पुलिस के सभी वरीय अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं जवानों को धन्यवाद दिया गया है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील परिस्थितियों में बहुराज्यीय समन्वय, सीसीटीवी विश्लेषण और तकनीकी कार्रवाई के जरिए अपराध का सफल उद्भेदन सराहनीय है। सह सचिव रोहित पोद्दार ने इसे पुलिस की प्रतिबद्धता और जनसुरक्षा का प्रमाण बताया।

Related posts

GGSESTC कांड्रा मे उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

admin

बदले गये राज्य के 91 अंचल के CO, प्रवीण कुमा बने कसमार व मो. आफताब आलम गोमिया के अंचलाधिकारी

admin

धनबाद: मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद

admin

Leave a Comment