झारखण्ड बोकारो

लायंस क्लब बोकारो द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत आसस विद्यालय के बच्चों के बीच फूड पैकेट का वितरण

नितेश वर्मा, बोकारो

बोकारो (ख़बर आजतक) : लायंस क्लब बोकारो द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत आसस विद्यालय बोकारो सेक्टर 12 में कुल 80 बच्चों को फ़ूड पैकेट बाँटा गया। तथा वृद्धा आश्रम चास मे बड़े बर्तन, अनाज, कपड़े, चादर, इत्यादि का वितरण किया गया। जो कि लायन अर्चना डोकनिया के सौजन्य से उनके दिवंगत पति के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे दिया गया।

ताज़े फल मुनीरा और मरियम द्वारा दिये गया । वृद्धा आश्रम के संथापक तथा स्टाफ ने लायंस क्लब कि भरी भूरी प्रशंसा की ।
अध्यक्ष्य लायन प्रवीण मिश्रा ने कहा की वृद्धा स्त्री पुरुष जिनका कोई नही होता उनकी सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है।

इस कार्यक्रम में लायन मधुकर सिंहा,अमित प्रसाद, सचिव संतोष पाण्डेय,दिनेश चढ़ा, डॉ.रमेश रजवार, निखिल श्रीवास्तव, मुनिरा सादली, मरियम, सूरज मोहन, भूषण गुलाटी,अर्चना डोकनिया, मंजू गुलाटी,रंजना,ताहिर,दीपाली ,
अरविन्द बग्गा आदि उपस्तिथ थे।

Related posts

राँची में स्कूल बस और स्कूटी की भिड़ंत, छात्रा की मौत

admin

“79वाँ स्वतंत्रता दिवस – गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, बोकारो में देशभक्ति की गूंज”

admin

आरयू कुलपति ने की वोकेशनल विभागों के निदेशकों संग बैठक

admin

Leave a Comment