झारखण्ड राँची राजनीति

लालू यादव के प्रयास से इंडिया के सभी पार्टी एकजुट: प्रभारी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अनीता यादव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार राजद के प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष संजय सिंह यादव के अध्यक्षता में झारखंड के जिलाध्यक्ष, महिला जिलाध्यक्ष और युवा जिलाध्यक्ष के संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक का उद्देश्य था संगठन का विस्तार, अंबेडकर पर परिचर्चा और जिला सम्मेलन। इस दौरान समस्त जिलाध्यक्ष को गुरुवार को यह जिम्मेदारी दी गई और संकल्प दिलवाया गया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत पार्टी को मजबूत करना है और देश से सांप्रदायिक ताकतों को भगाना है।

इस दौरान राधा कृष्ण किशोर राज्य में हुए कम वर्षा को ध्यान में रखते हुए आज यह प्रस्ताव पारित किया कि झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। उन्होने कहा कि सारे माननीय और प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष ने एकमत से इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

वहीं घूरन राम ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं के योगदान के बिना संगठन का विस्तार संभव नहीं। साथ ही सुरेश पासवान ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं आने वाला समय युद्ध के समान है और हम इस युद्ध के लिए तैयार हैं।

इस दौरान संजय प्रसाद यादव ने अपने अभिभाषण में कहा कि हम राजद के सच्चे सिपाही हैं और हम हर मोर्चे पर हर समय तैयार रहते हैं जो राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश होगा उसका पालन हम पूर्णता करें।

वहीं महिलाध्यक्ष रानी ने कहा कि महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए। महिला हर मोर्चे पर डट कर तैयार है उन्हें बराबर का सम्मान, स्थान और मौका मिलना चाहिए।

राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने अपने अभिभाषण में कहा कि संगठन की मजबूती ही जीत निश्चित कर सकती है और सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष को एक साथ समन्वय बनाकर काम करने की आवश्यकता है।

राजद के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के अथक प्रयास से इंडिया के तहत सभी पार्टी एकजुट हुए हैं और देश में जो सांप्रदायिक ताकत है उसे भगाने की जरुरत है। देश में पहली बार एक ऐसा नेता प्रधानमंत्री के रुप में बना जो सिर्फ झूठे वादे ही करता है। इसलिए देश से भाजपा को भगाना है और देश बचाना है। मणिपुर मैं जिस तरह की घटना घटी जिससे पूरा देश शर्मसार हुआ वैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने बोलना भी उचित नहीं समझा। ऐसे प्रधानमंत्री से देश को कोई भी उम्मीद नहीं है।

इस कार्यक्रम का संचालन युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने किया।

Related posts

BSL में संविदा कर्मियों के लिए सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना आरम्भ

admin

निरसा में फ्लैग मार्च: उपद्रवियों पर प्रशासन की पैनी नजर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित, प्रशासन अलर्ट मोड में

admin

एसबीयू का तृतीय दीक्षांत समारोह 18 फरवरी को, तैयारियां पूरी

admin

Leave a Comment