झारखण्ड राँची

लोक भवन उद्यान में उमड़ा जनसैलाब, राज्यपाल ने किया निरीक्षण


राँची (ख़बर आजतक) : राज्यपाल संतोष गंगवार के निर्देश पर लोक भवन उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन के लिए 2 फरवरी से 8 फरवरी तक खोला गया है। शुक्रवार को उद्यान में भारी उत्साह देखने को मिला, जब कुल 1,18,471 लोगों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण किया। रंग-बिरंगे फूलों, सुसज्जित हरियाली और शांत वातावरण ने लोगों को खासा आकर्षित किया।


राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्वयं लोक भवन उद्यान का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया तथा उद्यान भ्रमण के लिए आए लोगों से उनकी राय भी प्राप्त की। लोगों ने उद्यान की सुंदरता और सुव्यवस्थित प्रबंधन की सराहना की।
विदित हो कि लोक भवन उद्यान भ्रमण का समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। इच्छुक नागरिक लोक भवन के गेट संख्या-2 से सुरक्षा जांच के उपरांत अपराह्न 1 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं।

Related posts

चिन्मय विद्यालय बोकारो में नवनामांकित छात्रों के लिए स्वागत समारोह, मुख्य अतिथि रहीं राजश्री बनर्जी

admin

पिट्स के छात्रों ने बोकारो जिला एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

admin

जनजाति मोर्चा ने फूँका चुनावी बिगुल केंद्र एवं राज्य में बहुमत के साथ खिलेगा कमल: शिवशंकर उराँव

admin

Leave a Comment