झारखण्ड राँची राजनीति

लोजपा झारखंड ने स्व. राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : लोजपा (रामविलास) के संस्थापक, पद्म भूषण स्व. राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर झारखंड प्रदेश इकाई द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने की।

कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण और गरीब, वंचित तथा पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

इसके बाद सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता “क्षितिज मूक बधिर विद्यालय” पहुंचे, जहां विशेष बच्चों को सम्मान और प्रोत्साहन दिया गया। उन्हें स्व. रामविलास पासवान के मानवतावादी दृष्टिकोण और समाजहित में योगदान के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि लोजपा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव “बिहार 1, बिहारी 1st” के जन-आंदोलनात्मक नैरेटिव के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पूरी मजबूती से लड़ेगी। पार्टी ने झारखंड प्रदेश इकाई की ओर से घाटशिला उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन देने की भी घोषणा की।

मौके पर आदित्य विजय प्रधान, पारसनाथ राय, अभिषेक राय, उमेश तिवारी, ममता रंजन, हाफिजुल हसन, रतन पासवान, विजय कुमार और आनंद पांडेय उपस्थित थे।

Related posts

हिंदी मीडियम के बच्चों के लिए खेल दिवस का आयोजन

admin

ई-पासपोर्ट सेवा, पुलिस सत्यापन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

admin

नगरपालिका सेवा संवर्ग नियुक्ति परीक्षा के विरोध भाजयुमो ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

admin

Leave a Comment