झारखण्ड राँची

वर्ल्ड एथलेटिक्स रेफरी (ब्रॉन्ज लेवल) बने शिव कुमार पांडेय

नितीश मिश्रा

राँची (खबर आजतक): झारखंड एथलेटिक संघ के सचिव शिव कुमार पांडेय ने वर्ल्ड एथलेटिक्स रेफरी (ब्रॉन्ज लेवल) परीक्षा उत्तीर्ण कर राज्य का मान बढ़ाया है।

श्री पांडेय पहले से ही एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के वर्ल्ड एथलेटिक्स लेवल-1 तकनीकी पदाधिकारी हैं और कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी जिम्मेदारियाँ निभा चुके हैं।

दिनांक 24 मई 2025 को देशभर में आयोजित इस परीक्षा में उन्होंने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया था। कल प्रकाशित परिणाम में वे सफल घोषित हुए।

इस उपलब्धि पर खेल निदेशक शेखर जमुआर, झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयरमैन डॉ. मधुकांत पाठक, अध्यक्ष सी.डी. सिंह, कार्यकारी सचिव प्रभाकर वर्मा, सहित अशोक भट्टाचार्य, गिरीश मिश्रा, अनवर हुसैन, प्रभात तिवारी, राम प्रसाद समेत झारखंड एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों और राज्य के खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई दी।

Related posts

पीएम विश्वकर्मा लाभुकों हेतु एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित

admin

सीएमपीडीआई में एससी/एसटी और महिला उद्यमियों के लिए स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित

admin

गिरिडीह के योजनाओं व शिलान्यास पर सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी को नहीं किया जाता आमंत्रित

admin

Leave a Comment