झारखण्ड बोकारो

वाईबीएन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यशाला आयोजित

नितिश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : “विज्ञान में महिलाएँ: विकसित भारत की प्रेरणा” विषय पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर वाईबीएन विश्वविद्यालय, रांची के स्कूल ऑफ साइंस द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. आशा मिश्रा ने किया, जबकि विभागाध्यक्ष साइंस पार्क्स डॉ. सारिका वर्मा की विशेष भूमिका रही।


कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना और विज्ञान दिवस के महत्व को रेखांकित करना था। इस अवसर पर शुभम कुमार, एमडी. कौसर नवाब सहित डॉ. ध्रुव कुमार सिंह, डॉ. अर्पणा शर्मा, डॉ. सारिका वर्मा एवं डॉ. मधुमंती ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।
अंत में रोहित कुमार द्वारा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन रामजी यादव, डॉ. अंकिता यादव, कुलपति डॉ. सत्यदेव पोद्दार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Related posts

संजय सिंह यादव के नेतृत्व में शिक्षक संघ व सहायक पुलिसकर्मी से मिला राजद का शिष्टमंडल

admin

गोमिया : साढ़े तीन करोड़ रूपए की लागत से होगा खिरा बेड़ा नदी पर पुल का निर्माण

admin

हेमंत सोरेन की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, हाईकोर्ट के फैसले को बताया गैर कानूनी

admin

Leave a Comment