झारखण्ड राँची

वाईबीएन विश्वास में एनएसएस द्वारा जल जीवन मिशन पर रैली व नुक्कड़ नाटक

नितीश मिश्रा
रांची : वाईबीएन विश्वास में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने लाली गांव में “जल जीवन मिशन” थीम पर जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। रैली में “हर घर जल” और “जल है तो कल है” जैसे नारों के साथ ग्रामीणों को स्वच्छ जल और संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।


स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर जल स्रोतों की स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और जल बर्बादी रोकने के उपाय बताए। इसके बाद नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संकट, दूषित पानी से बीमारियों और संरक्षण के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
मौके पर डॉ. कौशल किशोर सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की। ग्रामीणों ने भी जल संरक्षण का संकल्प लिया।

Related posts

श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु एकांतवास से बाहर आए नृत्य उत्सव और श्रृंगार पूजन के साथ आगमन

admin

ह्यूमन कैपिटल प्रबंधन प्रणाली परियोजना के ब्रांडिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

admin

पहलगाम आतंकी हमले से झारखंड का नाम हुआ कलंकित: विजय शंकर नायक

admin

Leave a Comment