झारखण्ड बोकारो

विकसित भारत, संकल्प यात्रा योजना के तहत जिला अंतर्गत टिकाहारा पंचायत के अईयर ग्राम में विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बोकारो (खबर आजतक) : ” विकसित भारत, संकल्प यात्रा “योजना के तहत जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड के टिकाहारा पंचायत के अईयर ग्राम में विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 21 नवंबर 2023 को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप सचिव भारत सरकार श्रीमती आरती शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त श्रीमती कीर्ति श्री जी शामिल हुए। इस अवसर पर ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर अपर समाहर्ता श्रीमती मेनका, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट श्री शैलेश कुमार, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती सहित अन्य उपस्थित हुए।
इस कार्यक्रम के दौरान पंचायत वासियों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा, किसान सम्मन निधि, पीएम पोषण अभियान, जल जीवन मिशन, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि के तहत लाभ प्राप्त करने तथा योजना से संबंधित समस्त जानकारी को द्वारा साझा किया गया।

Related posts

रोटरी क्लब ऑफ बोकारो नें चंदनकियारी मे 1111 छाया एवं फलदार पौधे लगाए

admin

किशोर मंत्री के नेतृत्व में चम्पाई सोरेन से मिला प्रतिनिधिमण्डल, स्टॉर्टअप कॉन्कलेव में शामिल होने होतू किया आमंत्रित

admin

राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की बैठक धुमकुड़िया में संपन्न, सभी पदाधिकारियों को मिली जिम्मेवारी

admin

Leave a Comment